घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बूथ लेवल अधिकारी,हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी 8 सितंबर तक चलाया जा रहा है विशेष अभियान

हमीरपुर ।

एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार क्षेत्र की मतदाता सूचियों की अशुद्धियों को दुरुस्त करने तथा इनके नवीनीकरण के लिए 20 अगस्त से 8 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा एक अक्तूबर 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं की सूची बनाएंगे। ये अधिकारी किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके मतदाताओं, मृतकों और दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं का विवरण भी एकत्रित कर रहे हैं।
एसडीएम ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले समस्त घरों में जाकर परिवार के मुखिया की सहायता से यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं और विशेषकर, दिव्यांग मतदाताओं का विवरण बिल्कुल सही है। अगर किसी दिव्यांग मतदाता की पहचान मतदाता सूची में पहले से दर्ज नहीं है, तो उसकी जानकारी बूथ लेवल अधिकारी प्रपत्र-8 पर एकत्रित करेंगे। इसी तरह 01 अक्तूबर, 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर अग्रिम सूची से छूटे हुए योग्य भावी मतदाताओं से भी प्रपत्र-6 पर विवरण और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे।
एसडीएम ने बताया कि इस अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी अगले वर्ष की अहर्ता तिथियों पहली जनवरी, पहली अप्रैल, पहली जुलाई और पहली अक्तूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का विवरण भी प्रपत्र-5 पर एकत्रित कर रहे हैं। इसी तरह एक से अधिक स्थान पर पंजीकृत, मृत और स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का ब्यौरा प्रपत्र-7 पर भरा जा रहा है।
मनीष कुमार सोनी ने 38-हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं एवं आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे मतदाताओं के सत्यापन के दौरान बूथ लेवल अधिकारी को अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार की जा सकें तथा इनमें सभी पात्र लोगों के नाम शामिल किए जा सकें।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।