ग्राम पंचायत डुग्घा में दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

हमीरपुर।

सभी लोगों को विभिन्न बैंकों की ऋण योजनाओं और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित करके उनका वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करने के लिए पहली जुलाई से आरंभ हुए तीन महीने के देशव्यापी अभियान के तहत ग्राम पंचायत डुग्घा में एक जागरुकता एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अग्रणी बैंक कार्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक टशी नमग्याल ने बताया कि 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान आम लोगों को पीएम जन धन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में जागरुक किया जाएगा तथा इन योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी जाएगी तथा उन्हंे डिजिटल ठगी के प्रति विशेष रूप से सचेत किया जाएगा।
इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक अजय कुमार कतना ने बैंक खाताधारकों की केवाईसी, विभिन्न जन सुरक्षा योजनाओं, डिजिटल बैंक, डिजिटल ठगी से बचाव और कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।