गौतम नर्सिंग महाविद्यालय की रुचिका प्रदेश भर में सातवें स्थान पर

हमीरपुर ,
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में गौतम नर्सिंग महाविद्यालय की रुचिका ने प्रदेश भर में सातवां स्थान प्राप्त किया है । रुचिका नया स्थान लगभग 45 नर्सिंग महाविद्यालय के 1000 छात्रओं के परीक्षा परिणाम में हासिल किया है। मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज 83% अंकों के साथ प्रदेश भर में सातवां स्थान हासिल किया है।

गौतम महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक जगदीश गौतम ने इस उपलक्ष पर कहा कि नर्सिंग महाविद्यालय की एक छात्रा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में शीर्ष 10 स्थान में से सातवां स्थान प्राप्त किया है । यह उपलब्धि सभी अध्यनरत छात्र छात्रों के लिए हर्ष एवं गर्व की बात है।