गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर में एनएसक्यूएफ के अंतर्गत हेल्थकेयर (वोकेशनल) इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ ।

हमीरपुर, ।

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर (हि.प्र.) में एनएसक्यूएफ (NSQF) के अंतर्गत
हेल्थकेयर (वोकेशनल) इंटर्नशिप कार्यक्रम का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के तहत
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नादौन (हमीरपुर) की कक्षा 9वीं एवं 10वीं की 29
छात्राएं संस्थान में 30-12-2025 से 31-12-2025 तक इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। कार्यक्रम के प्रथम
सत्र की शुरुआत विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा दिए गए व्याख्यानों से हुई, जिसमें छात्राओं को फार्मेसी एवं
हेल्थकेयर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत छात्राओं को कॉलेज
की विभिन्न प्रयोगशालाओं में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उन्हें
व्यवहारिक ज्ञान एवं कौशल का विकास करने का अवसर मिला। इस अवसर पर संस्थान के शैक्षणिक
प्रभारी प्रो. (डॉ.) दर्श गौतम, प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जगदीश गौतम,
चेयरमैन डॉ. राजनेश गौतम सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रबंधन एवं अतिथियों ने छात्राओं को
उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल
विकास और करियर मार्गदर्शन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम विद्यालयीन
छात्राओं को हेल्थकेयर क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाएगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।