गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।

हमीरपुर,

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 'अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस' के उपलक्ष्य में अंतर-विभागीय खेल
प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड और शतरंज जैसे
खेलों में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा
का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक श्री जगदीश गौतम, सचिव डॉ. रजनीश
गौतम और कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार ने विशेष रूप से उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
किया। इस अवसर पर गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक श्री जगदीश गौतम, ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों
में अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है, जो उनके पेशेवर जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिता में
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया
गया I गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार तथा प्रो. डॉ. दर्श गौतम ने सभी प्रतिभागियों को
उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।