गांधी परिवार से जुड़ी बड़ी खबर, राहुल और प्रियंका यूपी से नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi - India TV Hindi
Image Source : FILE/PTI
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले गांधी परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राहुल और प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले यूपी से दूरी बना ली है। यानी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यूपी से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन इन सीटों से दोनों नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे।

फतेहपुर सीकरी या गुरुग्राम से चुनाव लड़ सकते हैं राज बब्बर

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि राज बब्बर को हरियाणा के फतेहपुर सीकरी या गुरुग्राम से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं एक और बड़ी खबर सामने आई है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं और उन्होंने नेतृत्व को इससे अवगत करा दिया है।

कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका

प्रिया दत्त को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और अशोक चव्हाण जैसे बड़े नामों के बाद अब प्रिया दत्त को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है कि प्रिया भी कांग्रेस से अपनी राह जुदा कर सकती हैं। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना चाहती है की प्रिया, शिवसेना से जुड़ें। पार्टी का एक बड़ा वर्ग पार्टी को बड़ा करने में और मजबूत करने के पक्ष में है।

प्रिया 2019 में पूनम महाजन के सामने उत्तर मध्य मुंबई से हार गई थीं। तब से वह पार्टी में हाशिए पर भी हैं। उन्हे पार्टी ने भी कोई जिम्मेदारी नहीं दी है। प्रिया दत्त का कहना है कि वह राजनीति में सक्रिय नहीं है लेकिन अपने एनजीओ के जरिए लगातार लोगों के संपर्क में हैं और सामाजिक कामों में लगी रहती हैं। सेवा करने के लिए राजनीति में होना ही जरूरी नहीं होता और वो आरोप प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करतीं। सामाजिक कामों को करना ही राजनीति है। फिलहाल उन्होंने किसी भी पार्टी से टिकट नहीं मांगा है।

Latest India News

Source link

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।