गलोड़ क्षेत्र में गैस एजेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर तक

हमीरपुर ।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत गलोड़ खास, लहड़ा, हड़ेटा और फाहल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के रसोई गैस उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए गैस वितरक की नियुक्ति करने जा रही है। इसके लिए ओबीसी वर्ग की महिलाएं 9 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
इस संबंध में इंडेन डिवीजनल ऑफिस शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार एलपीजी वितरक के लिए पात्रता और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी तेल कंपनी की वेबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है। यह जानकारी वेबसाइट भारतपैट्रोलियम.इन bharatpetroleum.in  या हिंदुस्तानपैट्रोलियम.कॉम hindustanpetroleum.com  या आईओसीएल.कॉम iocl.com या एलपीजीवितरकचयन.इन lpgvitarakchayan.in से प्राप्त की जा सकती है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।