हमीरपुर,
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में आज गणित प्रदर्शनी का सफल एवं सराहनीय आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल रहीं। उनके साथ विद्यालय की हेडमास्टर कंचन लखनपाल तथा विद्यालय समन्वयिका श्रीमती मनीषा मारवाह भी उपस्थित रहीं।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रमेय, वर्गमूल, समांतर रेखाएँ एवं अनुप्रस्थ रेखा से बनने वाले कोण, त्रि- आयामी आकृतियाँ, कोणों के प्रकार, LCM एवं HCF जैसे विषयों पर नवाचारी, आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गणित विभाग की
अध्यापिकाएँ एवं अध्यापकों — शीतल, माला, मीना, पूजा, प्रदीप, श्रीमती सीमा राणा, क्षितिज तथा श्री साहिल का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी और भी नवाचारपूर्ण एवं शैक्षणिक प्रदर्शनियाँ आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने गणित विभाग के सभी अध्यापकों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, प्रयोग करने और रचनात्मक
गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Author: Himachal Samvaad







