ख्याह लोहाखिरयां का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा उपायुक्त के कार्यालय,महिला मंडल की प्रधान के द्वारा दुर्व्यवहार करने को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन,

हमीरपुर।
जिला हमीरपुर के साथ लगती ख्याह लोहाखिरयां पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर पहुंचे और महिला मंडल की प्रधान के द्वारा दुर्व्यवहार करने को लेकर उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा। महिलाओं का कहना है कि प्रधान अपनी मन मर्जी से महिला मंडल के सदस्य का नाम काट रही है। उन्होंने ये भी कहा कि महिला मंडल का सामान जो शादी समारोह में प्रयोग होगा है उस सामान को भी देने से मना कर रही है।

उन्होंने कहा कि महिला मंडल की प्रधान को बने हुए 15 वर्ष हो चुके है और अपनी मर्जी से ही महिला मंडल की कमेटी भी बना दी है। उन्होंने कहा कि प्रधान अन्य महिलाओं के साथ गाली गलोच भी करती है। इस अवसर पर शिल्पा ठाकुर, प्रकाशों देवी महिला मंडल उप प्रधान, अनीता देवी, पवना देवी, रेनू वाला, अंजू रानी, निर्मला देवी,सपना देवी, प्रमिला, अंजना कुमारी, सुनीता, सीमा देवी व शारदा मौजूद रही।

वहीं महिला मंडल उपप्रधान प्रकाशों देवी ने बताया कि वर्ष 2001 में उपप्रधान के पद पर रह कर कीर्तन का सामान 20,20 रूपये एकत्रित करके कीर्तन का सामान लिया था। उन्होंने कहा कि आज वो कह रही है कि सारा सामान मैंने लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधान अब हमारे साथ गाली गलोच कर रही है और तू तू करके बात करती है।

वहीं रेनू वाला ने बताया कि महिला मंडल में जो प्रधान है वो 15 वर्षों से है। उन्होंने कहा कि न ही प्रधान की बैठक करती है और न ही कोई नए सदस्य को कमेटी शामिल के रही है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से अपनी मन मर्जी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी यहीं मांग की प्रधान बैठक का आयोजन करे और हमसे बात करे ताकि कोई समस्या हो तो उसे हल किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इसकी शिकायत ब्लॉक में दी गई थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुए है।

वहीं सुनीता देवी ने बताया कि प्रधान जाति को लेकर बात करती है । उन्होंने कहा ओर छोटा बड़ा न देख कर भी बतमीजी से बात करती है।उन्होंने कहा कि महिलाओं ने उसको प्रधान बनाया है और महिलाओं के प्रति उसकी नजर में कोई इज्जत नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने एक बैठक रखी थी जिसमें प्रधान नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रधान ने खुद बोला था कि 12 दिन के बाद आ जाऊंगी लेकिन आज 2 माह हो गए ओर प्रधान आज भी नहीं आई है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।