कैहरवीं की महिलाओं को जूट के उत्पाद बनाना सिखाएगा आरसेटी

हमीरपुर 11 अगस्त। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से गांव कैहरवीं में स्थानीय महिलाओं के लिए एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ सोमवार को संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना ने किया। 24 अगस्त तक चलने वाले इस शिविर के दौरान स्थानीय महिलाओं को जूट के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को संबोधित करते हुए अजय कुमार कतना ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ अपने घर में ही छोटे-छोटे उद्यम चलाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं। ऐसी महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए आरसेटी साल भर कई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। अपने उद्यम चलाने की इच्छुक महिलाओं को इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाना चाहिए। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को बैंकों से वित्तीय मदद दिलाने में भी आरसेटी सहयोग करता है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, आरसेटी के फैकल्टी मैंबर विनय चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रतिभागियों को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ खाना, वर्दी, स्टेशनरी और अन्य सामग्री भी आरसेटी की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।