कैहडरू गांव में सोलर लाइट लगाई जाएगी और चोगला खेल मैदान में बिजली लाइन की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी

हमीरपुर ।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि ग्राम पंचायत धरोग के गांव कैहडरू की सभी समस्याएं का समाधान करने तथा गांववासियों की सभी मांगों को पूरा करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। शुक्रवार को गांव कैहडरू के अपने दौरे के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव की खड्ड से रीता देवी के घर तक रास्ते की सुविधा की जाएगी एवं सड़क के रिपेयर के लिए बजट का प्रावधान करवाया जाएगा तथा चोगला ग्राउंड के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन को ऊंचा किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिजली के खंभे एवं लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के लिए त्वरित कदम उठाएं, ताकि बिजली की लाइन से किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हमीरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को जानने के लिए वह लगातार इन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं तथा इन जनसमस्याओं समाधान के लिए त्वरित कदम उठा रहे हैं।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान अनु डोगरा, नीरज ठाकुर, पंचायत सदस्य सीमा कुमारी और मीनाक्षी शर्मा, महिला मंडल प्रधान सरोज कुमारी, पूर्व प्रधान पवन ठाकुर, कैप्टेन विक्रम, रीता देवी, कैप्टन दीपक, बेनी प्रसाद, मदन लाल, तिलक राज, रवि कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार और गांव के अन्य गणमान्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया तथा उन्हें गांव की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत करवाया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।