केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में पारंपरिक खेल गतिविधियों का आयोजन

हमीरपुर,

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में कक्षा आठवीं के लिए
बैगलेस दिवस का आयोजन किया गया, इस बैगलेस दिवस में बच्चों के लिए पारंपरिक खेल
गतिविधियों का आयोजन किया गया | इसमें बच्चों के लिए पारंपरिक खेलों जैसे पिट्ठू /संतोलिया,
हेपस्काच, लंगडी दौड़, मनोरंजन दौड़, रस्साकस्सी, मनोरंजन दौड़ और कंचे खेल इत्यादि का
आयोजन किया गया | यह खेल गतिविधियां व्यक्तिगत और टीम के रूप में आयोजित की गई इस
मौके पर प्राचार्य श्री सुनील चौहान ने बताया कि भारत के कई पारंपरिक खेल हैं जो हजारों
सालों से खेले जा रहे हैं परंतु आधुनिक युग में उनकी लोकप्रियता कम हो गई है , अब भारत
सरकार खेलो इंडिया और नई शिक्षा निति के तहत इन पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने का
प्रयास कर रही है, इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में संज्ञानात्मक विकास, कल्पनाशीलता और सामाजिक
विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति से अवगत करवाना और उन खेलों को पुनर्जीवित करना मुख्य
उद्देश्य है |

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।