केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त के द्वारा पी. एम.केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का निरीक्षण

हमीरपुर,
केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त वरुण मित्र ने पी. एम. श्री केंद्रीय
विद्यालय हमीरपुर का निरीक्षण किया एवं इस स्कीम के तहत जो धनराशि विद्यालय को उपलब्ध करवाई
गयी है उसका उपयोग कैसे किया जा रहा है उसकी जानकारी जुटाई तथा खरीदे गए उपकरणों को जांचा |
उन्होंने इस स्कीम की बहुत सारी जानकारियां विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ एक
संवाद के तहत उपलब्ध करवाई तथा इस स्कीम के नामकरण एवं इसके उद्देश्यों को रेखांकित किया |
जिसमें उन्होंने ने बताया इस स्कीम का पूरा नाम “प्रधानमंत्री स्कूल रईजिंग इंडिया” है एवं इस स्कीम का
उदेश्य इक्सवीं शताब्दी में छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की शिक्षा प्रदान करवाना है ताकि हमने जो विश्व
गुरु का स्थान आक्राताओं की लूट में खो दिया था उसे धीरे-धीरे पुनः प्राप्त कर सकें एवं एक सक्षम राष्ट्र का
निर्माण कर सकें और विकसित भारत का सपना पूरा कर सकें |
इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के ऊपर अपने विचार रखे | उन्होंने बताया कि आज विज्ञान की
तरक्की से हम चाँद एवं मंगल पर जाने को सोच रहे हैं एवं उस दिशा में इन्सान ने बहुत सार्थक प्रयत्न भी
किये हैं परन्तु हमें धरती पर किस तरह से रहना है उसे हमने भुला दिया | प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक
दोहन एवं अनावश्यक निर्माण कार्यों से धरती एक गैस चैम्बर में परिवर्तित होती जा रही है | उन्होंने
आगाह किया अगर हमने अपने व्यवहार में परिवर्तन नहीं लाया तो बहुत बड़े दुष्परिणामों के लिए हमें
तैयार रहना होगा | पर्यावरण को बचाने हेतु उन्होंने पेड़ लगाने एवं प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के
लिए सुझाव दिए | इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील चौहान के अलावा सर्वश्री रविंदर
कुमार, अनिल कुमार, राजेश पराशर, धरमेंदर दरोच, केशव राम शर्मा, कमल किशोर, हरीश चंद, सुभाष,
अरुण कुमार, दीप कुमार, रंजीत, अल्का, चित्रा, नीनू बाला, सोनिका, शिल्पा इत्यादि उपस्थित थे |
—

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।