कुन्नू में टायर पंचर की दुकान में हुआ धमाका, प्रेशर गन ने 30 फुट दूर उड़कर तोड़ा दरवाजा

पधर

नेशनल हाइवे 154 मंडी पठानकोट पर कुन्नू बाजार में एक टायर पंचर की दुकान में अचानक जोरदार धमाका होने से अफरा तफरी मच गई।
कुन्नू बाजार में टायर पंचर लगाते समय प्रेसर गन से अचानक धमाका हो गया और प्रेशर गन 30 फुट दूर उड़कर साथ लगते एक घर के दरवाजे में जा टकराई और दरवाजा टूट गया। वही प्रेशर गन के धमाके से दुकान का सारा सामान इधर उधर बिखर गया और दुकान की छत भी टूट गई। लेकिन इस धमाके से तीन लोगों को हल्की चोट पहुंचीं है।
हालांकि जोर का धमाका होने से थोड़ी देर तो बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया लेकिन इस घटना से कोई बड़ा नुकसान नही हुआ है। दुकान मालिक ने बताया कि टायर पर पंचर लगाते समय यह हादसा हुआ है। हालांकि टायर पंचर लगाने आये लोगों को हल्की चोटें पहुंची है और सभी की स्थिति सामान्य है। वही घटना का पता चलते ही समाजसेवी रमेश सोनी, शम्मी कुमार, लाल चन्द सहित आसपास के व्यापारी व अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। रमेश सोनी ने बताया कि प्रेशर गन से यह धमाका हुआ है लेकिन कोई जानी नुकसान नही हुआ है। हादसे के बाद दुकान का सारा सामान इधर उधर बिखर गया जिस कारण दुकानदार का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। वही उन्होंने पधर प्रशासन से गुहार लगाई है कि दुकानदार की मदद की जाएं।