कुडुआं दी धार में आरसेटी ने 35 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

हमीरपुर ,

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) ने बमसन ब्लॉक के गांव कुडुआं दी धार की महिलाओं के लिए 10 दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इस शिविर में गांव की 35 महिलाओं को आचार, पापड़ और मसाले तैयार करने तथा इनके विक्रय का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान दलजीत सिंह ने महिलाओं को प्रशिक्षित किया। जबकि, पूनम परमार और सुदर्शन सिंह राणा ने प्रशिक्षुओं का मूल्यांकन किया। शिविर की प्रतिभागी महिलाओं को भोजन, वर्दी और स्टेशनरी का सामान निशुल्क मुहैया करवाया गया।
आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने प्रतिभागी महिलाओं को बैंकिग योजनाओं, डिजिटल कार्ड, सामाजिक सुरक्षा, मुद्रा ऋण और अन्य ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर के समापन अवसर पर आरसेटी के संकाय सदस्य विनय चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।