ज्वाली/कांगड़ा
ज्वाली उपमंडल के अन्तर्गत कुठेड़ -ज्वाली सड़क मार्ग पर देर रात घमीरतल के पास चलती फॉर्च्यूनर गाड़ी में अचानक से आग लग गई। फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार लोगों ने गाड़ी से निकल कर भाग कर अपनी जान बचाई।देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में जलकर आँखों के सामने रख हो गई।
हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है
लेकिन फॉर्च्यूनर मालिक का लाखों का नुकसान हो गया।
वहीं आग की उठती लपटों को देखकर हर कोई हैरान था तो वंही ज्वाली और कुठेड़ मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों का लंबा जाम लग गया और आने जाने वाले वाहन चालकों को बीच रास्ते मे ही रुकना पड़ा हर कोई इस भयानक मंजर को देखकर हैरान था।

Author: Himachal Samvaad











