स्वारघाट/बिलासपुर
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एक बोलेरो गाड़ी देर रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बोलेरो चंडीगढ़ से बिलासपुर की ओर आ रही थी। और हिमाचल गेट के समीप हादसे का शिकार हो गई। एनएचएआई की 1033 एंबुलेंस टीम जब पेट्रोलिंग पर थी, तो उन्हें यह दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो सड़क पर लावारिस हालत में मिली। हैरानी की बात यह रही कि गाड़ी में न तो चालक था और न ही कोई अन्य सवारी। एनएचएआई टीम ने फोरलेन पर ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए गाड़ी को क्रेन के माध्यम से सड़क किनारे किया गया।
और घटना की सूचना ट्रैफिक पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है कि दुर्घटना के बाद चालक कहां गया और क्या यह हादसा किसी अन्य बड़ी घटना से जुड़ा हो सकता है। एनएचएआई के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं दूसरी घटना आर टी ओ बैरियर के पास घटित हुआ जिसमें बिलासपुर की ओर से किरतपुर की ओर जा रही गाड़ी डिवाइडर के साथ जा टकराई है जिसमें चालक को हल्की सी चोट लगी है ओर साथ मैं बैठे सभी सुरक्षित है। गनीमत यह रही कि गाड़ी डिवाइडर के साथ टक्कर हो गई नहीं बड़ा हादसा हो सकता था।

Author: Himachal Samvaad







