कार्यवाहक उपायुक्त ने अणु में प्रस्तावित सेना भर्ती स्थल का लिया जायजा

हमीरपुर।

एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने वीरवार को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों और थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अधिकारियों के साथ अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड तथा इसके आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने 17 से 24 जनवरी तक प्रस्तावित थल सेना की भर्ती रैली के लिए आवश्यक प्रबंधों के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस भर्ती रैली में जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के केवल उन युवाओं का ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगी जोकि संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके हैं। रैली के दौरान प्रतिदिन लगभग 600 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों की जांच होगी।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, एसडीएम संजीत सिंह, थल सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारी मेजर हरीश, डीएसपी नितिन चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।