कांगू-धनेटा की 11 पंचायतों की मेधावी बेटियों को किया सम्मानित

नादौन ।

बाल विकास परियोजना नादौन के तत्वावधान में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को कांगू और धनेटा क्षेत्र की ग्यारह पंचायतों बढेड़ा, बटराण, मझेली, सनाही, मालग, धनेटा, भदरूं, ग्वालपत्थर, पनसाई, हथोल तथा मनसाई़ की 33 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने की।
उन्होंने इन प्रतिभाशाली बेटियों की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए अन्य बच्चों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आहवान किया। इस अवसर पर शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियांे कंचन बाला, अदिति ठाकुर, नेहा गौतम, मुस्कान, अंबिका, सुहानी शर्मा, अक्षिता पठानिया, पल्लवी पठानिया, कनिका शर्मा, आकृति शर्मा, शहनाज़, निशा ठाकुर, कनिका, अकांक्षा, संस्कृति, पलक कुमारी, पलक, मन्नत मेहरा, सलोनी, पायल, यशिता गुलेरिया, अंशू, रितिका, दिपांशी शर्मा, दीक्षा, रितिका, अदिति धीमान, अदिति कुमारी, अंजली देवी, रिज़वान और इशिता आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन बेटियों के अविभावक, वृत पर्यवेक्षक भागीरथ, सिद्धार्थ, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने भी बच्चियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए विभाग के इन प्रयासों की सराहना की।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।