कंजयाण में मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 

भोरंज।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने ग्राम पंचायत कंजयाण में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान संदीप कुमार चौहान ने की।
इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत करते हुए तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल ने कहा कि इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का विषय एजिंग विद डिग्निटी यानि गरिमा के साथ बुढ़ापा रखा गया है।
तहसील कल्याण अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार ने विशेष प्रावधान किए हैं तथा कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। वरिष्ठ नागरिकों को इनका लाभ उठाना चाहिए।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।