ओपन जिला तैराकी प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल का जलवा, 37 पदक,जीतकर बढ़ाया मान

हमीरपुर,

हमीरपुर हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के तैराकों ने 28 जून 2026 को
ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल में आयोजित ओपन जिला तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
करते हुए कुल 37 पदक जिसमें 17 स्वर्ण, 15 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय
का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में गीतिशा, अमायरा, प्लाक्षा, ईवा, आर्यश, नक्श, अंशज चंदेल, स्टैनज़िन
खेनराब, रागेन तथा जैवर्धन ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वहीं अनिका, वास्वी, वामिका, लखित और शेराब सहित अन्य खिलाड़ियों ने रजत एवं कांस्य
पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षक को बधाई देते
हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अभ्यास और प्रशिक्षक
पूनम के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। इस शानदार उपलब्धि ने एक बार फिर हिम
अकादमी पब्लिक स्कूल की खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्टता को सिद्ध किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।