ओडिशा के जंगलों में 2 शावकों के साथ दिखी मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ, तस्वीरें आईं सामने

मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ की अद्भुत तस्वीर- India TV Hindi

Image Source : @SUSANTANANDA3
मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ की अद्भुत तस्वीर

ओडिशा के जंगलों में एक दुलर्भ मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ दिखी, जो अपने दो शावकों के साथ नजर आई। इनमें से एक सामान्य और दूसरा मेलानिस्टिक शावक है। आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ की अपने दो शावकों के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा कि नजारा अद्भुत था, जब ये दोनों शावक जोड़े में दिखे। इन तेंदुओं की तस्वीरें जंगल में लगे कैमरा ट्रैप में कैद हुईं।

मादा चीता ‘गामिनी’ ने 6 शावकों को दिया जन्म 

वहीं, मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी मादा चीता ‘गामिनी’ ने पांच नहीं, बल्कि छह शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच वर्षीय मादा चीता ने कुनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया है। भूपेंद्र यादव ने कहा, “गामिनी की विरासत आगे बढ़ रही है! खुशी का कोई अंत नहीं है: यह पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं! गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक सप्ताह बाद यह अब पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा चीता के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।” 

कूनों नेशनल पार्क में चीतों की संख्या हुई 27

इसके साथ ही कूनों नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जिसमें 14 शावक भी शामिल हैं। पिछले साल मार्च में मादा चीता ज्वाला (नामीबियाई नाम सियाया) ने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन उनमें से केवल एक ही जीवित बच पाया। ज्वाला ने इस साल जनवरी में अपने दूसरे चार शावकों को जन्म दिया। इसके बाद चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया। 

ये भी पढ़ें-

Latest India News

Source link

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।