ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल में मनाई गई गणेश चतुर्थी

हमीरपुर,

ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। प्रार्थना सभा में मंत्रोच्चारण ने वातावरण को शांति और उल्लास से भर दिया। विद्यालय में गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। सभी ने भगवान गणेश को पुष्प अर्पित किए । इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक कुलबीर सिंह ,प्रिंसिपल डायरेक्टर सीए पूजा मिन्हास, प्रधानाचार्या निवेदिता शर्मा जी भी उपस्थित रही।कक्षा नर्सरी ,एलकेजी, यूकेजी के छात्रों ने ओ माय फ्रेंड गणेशा ,तू रहना साथ हमेशा गीत पर नृत्य प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने अपनी कला और रचनात्मकता का परिचय देते हुए गणेश की प्रतिमा को सजाया और उन्हें अनोखे तरीके से प्रस्तुत किया, पीपल के पत्ते से गणेश की प्रतिमा बनाई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने और अपनी कलात्मक क्षमताओं को विकसित करने का अवसर प्रदान करना था। स्कूल की प्रिंसिपल निवेदिता शर्मा ने बच्चों की कलात्मकता और परिश्रम की सराहना की।
प्रिंसिपल डायरेक्टर सीए पूजा मिन्हास ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को भी संजोए रखने में भी मदद मिलती है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।