एसजीपीसी चुनाव के लिए मतदाता पंजीकरण अब 31 जुलाई तक

हमीरपुर ।

शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निर्वाचन के लिए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिला के पांचों उपमंडलों के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि पात्र लोग अपना पंजीकरण करवा सकें। उन्होंने बताया कि अभी तक एसडीएम बड़सर से प्राप्त 24 प्रपत्रों, हमीरपुर से 22 और भोरंज से 8 प्रपत्रों के अवलोकन के दौरान यह पाया गया है कि इनमें से कुछ मतदाता पहले से ही वर्ष 2011 की मतदाता सूची में शामिल हैं। इसके बावजूद उन्होंने पंजीकरण के लिए प्रपत्र भर दिया है। कुछ मतदाताओं के नाम में त्रुटियां पाई गई हैं।
उपायुक्त ने बताया कि ये प्रपत्र मूल रूप में एसडीएम को लौटाए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित एसडीएम को इन प्रपत्रों की दोबारा जांच करने तथा नए पंजीकरण के प्रपत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।