एसएफजे को गैरकाूननी संगठन घोषित करने की अवधि 5 वर्ष बढ़ाने के लिए नोटिस

हमीरपुर ।

गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम-1967 के तहत गैरकानूनी संगठन घोषित किए गए एक संगठन ‘सिक्ख फॉर जस्टिस (एसएफजे)’ को और पांच साल के लिए गैरकानूनी संगठन घोषित करने हेतु केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है तथा इस संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) न्यायाधिकरण का गठन किया है।
दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदिरत्ता की अध्यक्षता में गठित यह न्यायाधिकरण एसएफजे को गैरकानूनी संगठन घोषित करने के कारणों का अध्ययन करके अपना निर्णय देगी। न्यायाधिकरण ने इस संबंध में 14 अगस्त को आदेश पारित करते हुए एसएफजे को एक नोटिस जारी किया है।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि न्यायाधिकरण द्वारा 14 अगस्त को पारित किए गए आदेश की प्रति हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के माध्यम से जिला प्रशासन हमीरपुर को भी प्राप्त हुई है। उपायुक्त ने बताया कि न्यायाधिकरण ने एसएफजे को नोटिस जारी करते हुए एक माह के भीतर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि न्यायाधिकरण ने इस मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को दोपहर बाद ढाई बजे दिल्ली उच्च न्यायालय के परिसर में निर्धारित की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।