एनएसएस शिविर के स्वयंसेवियों ने सुबह प्रभात फेरी निकालने के बाद योगा अभ्यास किया

भोटा,

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के 5वें दिन वीरवार को स्वयंसेवियों ने सुबह प्रभात फेरी निकालने के बाद योगा अभ्यास किया। एनएसएस प्रभारी आदर्श लखनपाल, मैडम बबली व मंजुला भारती ने बताया कि स्कूल प्रधानाचार्य समन के नेतृत्व में आयोजित इस सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

जिसमें स्कूल सहित अन्य जगह की साफ-सफाई, क्यांरियों का निर्माण और आस पास के लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं इसके स्वयंसेवियों नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अन्य विषयों को भी ज्ञान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सुबह के समय योग परीक्षक सुरजीत कुमार द्वारा सभी स्वयंसवियों व अन्यों को योग अभ्यास करवाया जा रहा है। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य समन ने कहा कि शिक्षा  के साथ एनएसएस का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कारों को पैदा करना और संस्कारी व्यक्ति की बेहद समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। इस मौके पर चांद किरण, कुलदीप गिरिजा, युवराज, शौर्य नितिन, ईशा, विशाल, सनेहा, पलक साक्षी शगुन सहित अन्य भी मौजूद रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।