एडीसी ने दाड़ला में आपदा प्रभावित परिवार को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

हमीरपुर 18 सितंबर। एडीसी अभिषेक गर्ग ने वीरवार को सुजानपुर के दौरे के दौरान भलेठ क्षेत्र के गांव दाड़ला में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया। उन्होंने दाड़ला गांव की रेखा देवी के क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण भी किया और प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को फौरी राहत प्रदान की गई है और राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारियों ने नुक्सान की रिपोर्ट भी प्रेषित कर दी है। एडीसी ने आपदा प्रभावित रेखा देवी को हौसला देते हुए कहा कि उन्हें नियमानुसार अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर एसडीएम विकास शुक्ला, तहसीलदार प्रवीण ठाकुर, बीडीओ किशोरी लाल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।