एचपी बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर की प्रधानाचार्य और स्टाफ ने जताया आभार

हमीरपुर ।

जिला मुख्यालय के पूर्ववर्ती गर्ल्स स्कूल में अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत स्थापित किए गए को-एजूकेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर की प्रधानाचार्य पूनम चौहान और स्टाफ के अन्य सदस्यों ने वीरवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से भेंट करके उक्त स्कूल को बहाल करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। सुनील शर्मा बिट्टू ने भी पूरे स्टाफ को बधाई दी और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उम्मीदों के अनुरूप शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और सुनील शर्मा बिट्टू का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे हमीरपुर के बच्चों को सीबीएसई स्कूल के अलावा एचपी बोर्ड से शिक्षा प्राप्त करने का विकल्प भी मिला है।
उन्होंने कहा कि स्कूल के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष रूप से फोकस करेंगे तथा शिक्षा के प्रति मुख्यमंत्री के विजन को साकार करने की दिशा में समर्पण भाव से कार्य करंेगे। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं कॅरियर गाइडेंस के लिए भी उचित प्रबंध किए जाएंगे। इस अवसर पर एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा और अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।