इस बार हिमाचल को बजट में कुछ भी नहीं मिला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला,

राजधानी शिमला में मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए इस बार के बजट को लेकर कहा कि इस बार के बजट में अनदेखी हुई है इस बार हिमाचल को बजट में कुछ भी नहीं मिला है। हिमाचल को मल्टी लीव इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्राम में रखा गया है और साथ ही साथ सिक्किम और उत्तराखंड को असिस्टेंट वर्ड में रखा गया है।असिस्टेंट वर्ड में होने से पैसा डायरेक्ट आता है। हिमाचल के साथ अनदेखी की गई है।

वॉइस ओवर -मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को आपदा के लिए अभी तक कुछ नहीं मिला है । जो बजट आया है उसमें आपदा के बाद PDNA होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा की हम उम्मीद लगाए बैठे थे कि इस बजट में हमे कुछ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल के साथ उत्तराखंड और सिक्किम का भी उल्लेख हुआ है और उनको असिस्टेंट वर्ड मे रखा गया हैं और हमें मल्टीलेवल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोग्राम में रखा गया हैं। यह गलत हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में बाढ़ आई तो उसे असिस्टेंट वार्ड मे रखा गया सिक्किम मे आई तो उसे भी असिस्टेंट वर्ड मे रखा गया। अगर हिमाचल को भी यही लिखा होता तो पता चलता क्या हैं इसमें अभी हम स्टडी कर रहे हैं!
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा आपदा मे जो 9 हजार करोड़ हमने भेजा है उसके अलावा हमें बजट मिले! अगर हिमाचल भी असिस्टेंट वार्ड मे होता तो उसे डायरेक्ट पैसा मिलता

 

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।