हमीरपुर,
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, दुगनेहड़ा में 19 मई 2026 को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं
तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करने हेतु इंटर-हाउस साइंस क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया। कार्यक्रम का समग्र संचालन श्रीमती एकाश्वी के निर्देशन में किया गया। मंच संचालन का
दायित्व डॉ. नीलोफर, श्रीमती एकाश्वी, श्रीमती मीनाक्षी, श्रीमती साक्षी, श्रीमती कविता एवं सुश्री श्रेया ने
कुशलतापूर्वक निभाया, जबकि निर्णायक मंडल में श्रीमती अभिलाषा एवं श्रीमती मीना शामिल
रहीं।प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पाँचवीं वर्ग में भाभा हाउस के सक्षम, आराध्या एवं इनाया विजेता
रहे। कक्षा छठी से आठवीं वर्ग में रमन हाउस ने आइज़ा, सक्षम एवं निश्छल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ
प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा नौवीं से ग्यारहवीं वर्ग में बोस हाउस के ध्रुव, हार्दिक एवं यश्वी
विजेता बने। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी,
उनका उत्साह वर्धन किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शिक्षकों के प्रयासों की सराहना
की।विद्यालयी प्रतियोगिताएँ जहाँ एक ओर बच्चे के ज्ञान को बढ़ाती हैं वहीं दूसरी ओर उनके
आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व को निखारने में भी सहायक होती हैं|
Author: Himachal Samvaad












