आसमान से रात को फिर बरसी आफत,,, चारों तरफ पानी ही पानी,,,लोगों के घर हुए लबालब,

ऊना/कुटलैहड़

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना तथा कुटलैहड़ क्षेत्र में रात को हुई जोरदार बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस गया है,,वहीं लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है बारिश के चलते सड़को, नदी नालों व खड़ो खड्डो में पानी आ गया वहीँ कुछ स्कूलों के अंदर भी पानी ने अपना रूधर रूप दिखया है ।

ऊना मुख्यालय के साथ- साथ टक्का , झम्बर, कुरियाला गांव में जहा बरसात के पानी ने तांडव मचाया है, वहीँ जिला ऊना के निचले कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते गांव तयूडी में आज सुबह की बारिश ने एक बार फिर लोगो को अपना घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर कर दिया। देर रात की बारिश के कारण जहा खड्डों ओर नालों में पानी भर गया, वही कुछ स्थानों पर पानी घरों में घुस गया।

घरों में रखा हुआ समान पानी की भेंट चढ़ गया। ये तस्वीरें अपने आप मे पानी के उस मंजर को बयां कर रही हैं जिस कारण लोग अपने घरों में ही बारिश के पानी के चलते सुरक्षित नहीं है। हालांकि पिछले कल मौसम साफ था और कही भी बारिश का कोई नामो निशान तक नही था ।लेकिन सुबह होते ऊना शहर के साथ लगते गांव में खूब मेघ बरसे। गनीमत यह रही कि अभी तक कोई जानी नुकसान की खबर नही आई है ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।