हमीरपुर ।
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में तहसील भोरंज के गांव सपलूही की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को बैग बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर नाबार्ड के डीडीएम सतपाल चौधरी ने प्रतिभागी महिलाओं के साथ संवाद किया और उन्हें उद्यमिता के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने डीडीएम का स्वागत किया और संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
-0-
Author: Himachal Samvaad












