आरसेटी में मनाया सतर्कता जागरुकता सप्ताह, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

हमीरपुर।

इस वर्ष 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत मंगलवार को मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कतना ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और संस्थान की प्रशिक्षुओं को अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने तथा भ्रष्टाचार का विरोध करने की शपथ दिलाई। अजय कतना ने बताया कि इस वर्ष के सतर्कता जागरुकता सप्ताह का विषय ‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’ निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए हर नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।