आरसेटी में ब्यूटी पार्लर के निशुल्क कोर्स के लिए जल्द करें आवेदन,क्यूआर कोर्ड से डाउनलोड करें आवेदन पत्र और व्हॉट्सऐप पर भेजें

हमीरपुर।

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में जल्द ही 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण बिलकुल निशुल्क होगा और प्रशिक्षण के दौरान खाना, कॉपी और पैन इत्यादि भी संस्थान की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रशिक्षण के इच्छुक उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
संस्थान के निदेशक अजय कतना ने बताया कि ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन पत्र संस्थान की ओर से जारी क्यूआर कोड के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार इस आवेदन पत्र को भरकर व्हॉट्सऐप नंबर 9459650899 पर भेज सकते हैं। इसके अलावा चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो साथ लाएं या व्हॉट्सऐप पर भेजें। एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवार एससी या एसटी का प्रमाणपत्र भी भेजें।
निदेशक ने सभी इच्छुक एवं पात्र युवक-युवतियों से इस प्रशिक्षण कोर्स का लाभ उठाने की अपील की है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।