आयुर्वेद चिकित्सक करेंगे प्रकृति परीक्षण, डीसी-एसपी से की शुरुआत,आयुर्वेदिक डायगनॉस्टिक तकनीक है प्रकृति परीक्षण

हमीरपुर,

आयुष विभाग ने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक प्रकृति परीक्षण अभियान आरंभ किया है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा और विभाग के अन्य चिकित्सकों ने बुधवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह और एसपी भगत सिंह ठाकुर का प्रकृति परीक्षण (स्वास्थ्य की जांच) करके इस अभियान की शुरुआत की।
उपायुक्त और एसपी ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति परीक्षण एक आयुर्वेदिक डाइगनॉस्टिक तकनीक है, जिसके माध्यम से हमें अपने शरीर की प्रकृति के बारे में पता चलता है और उसी के अनुसार हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान बेहतर ढंग से रख सकते हैं। इसी के अनुसार हम अपनी आम दिनचर्या में खान-पान भी तय कर सकते हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त और एसपी का आभार व्यक्त करते हुए जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा ने बताया कि प्रकृति परीक्षण अभियान की शुरुआत जिला के सर्वोच्च अधिकारियों से होने से आम लोग भी प्रकृति परीक्षण के लिए प्रेरित होंगे और आयुष विभाग का यह अभियान सफल साबित होगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।