आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी

हमीरपुर ।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि 19 से 24 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे सुशासन सप्ताह के दौरान ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को पहले ही दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन सेवाओं, राजस्व अदालतों, सरकार गांव के द्वार कार्यक्रमों, जागरुकता शिविरों और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार, ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत भी जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि जिला हमीरपुर की गिनती देश के सबसे शिक्षित एवं जागरुक जिलों में की जाती है। गुड गवर्नेंस इंडेक्स यानि सुशासन सूचकांक में भी जिला का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन सूचकांक में और सुधार करने तथा आम लोगों को बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी तत्परता के साथ कार्य करें। सुशासन सप्ताह एवं प्रशासन गांव की ओर अभियान के दौरान इस पर विशेष रूप से फोकस करें। इस दौरान अगर कोई विभाग विशेष पहल कर रहा है तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन के साथ अवश्य साझा करें।
उपायुक्त ने बताया कि सुशासन सप्ताह एवं प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला स्तर पर एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी, जिसमें सुशासन सप्ताह से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।