आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए कड़े प्रबंध: अमरजीत सिंह

उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और उनके प्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील

हमीरपुर ।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने तथा आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी टीमों के नोडल अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की शिकायत आने पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने सभी उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और उनके प्रतिनिधियों से भी आदर्श आचार संहिता की अनुपालना करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में सहयोग की अपील भी की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 14 जून को उपचुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी और इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। नामांकन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 21 जून होगी। नामांकन पत्रों की छंटनी 24 जून को होगी तथा 26 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। मतदान बुधवार 10 जुलाई को होगा तथा 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी। उपचुनाव की प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूर्ण कर ली जाएगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।