आज से फिर शुरू होगा शिमला विंटर कार्निवल, 8 जनवरी तक जारी रहेगी रौनक

शिमला ,

हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी में गुरुवार से एक बार फिर शिमला विंटर कार्निवाल की शुरुआत होने जा रही है. गुरुवार शाम मशहूर गायक डॉ. सतिंदर सरताज पहाड़ों का दिल लूटने के लिए खास तौर पर पहुंच रहे हैं. इससे पहले वे शिमला समर फेस्टिवल में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर लोगों का मन मोह चुके हैं. शिमला विंटर कार्निवाल में लोगों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. लोग उन्हें सुनने के लिए खासे उत्साहित हैं.

शिमला विंटर कार्निवाल की शुरुआत 24 दिसंबर को हुई थी और यह दो जनवरी तक चलना था. इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया. इसके बाद केंद्र सरकार ने 1 जनवरी तक राजकीय शोक की घोषणा की. इसी के चलते शिमला विंटर कार्निवल को स्थगित कर दिया गया. अब एक बार फिर इस कार्निवाल की शुरुआत होने जा रही है और यह 2 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक चलेगा. शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कैबिनेट के अन्य सदस्य भी कार्निवाल में भाग लेने रिज पर पहुंचेंगे. इसके अलावा बाहरी राज्यों से आए हुए सैलानी भी यहां सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं.

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।