आकांश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड, हमीरपुर की सुहानी सोनी ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2) में ऑल इंडिया रैंक 1929 और अर्जित शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1962 हासिल की

हमीरपुर, 

 2025, आकांश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (ऐ ई एस एल), जो टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी है, ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2)में अपने छात्रों की शानदार उपलब्धियों की घोषणा की।संस्थान की अटूट शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाते हुए, हमीरपुर के दो छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 2000 रैंकिंग में स्थान प्राप्त किया।सुहानी सोनी (ऑल इंडिया रिजल्ट 1929), अर्जित शर्मा (ऑल इंडिया रिजल्ट 1962), और उज्जवल चौहान (ऑल इंडिया रिजल्ट 12928), संस्थान की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की उत्कृष्ट तैयारी को दर्शाते हैं।इन परिणामों से साबित होता है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से शानदार सफलता हासिल की जा सकती है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज परिणाम घोषित किए, जिससे इस साल के दूसरे और अंतिम जेईई सत्र का समापन हुआ।जेईई मेन्स भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक है।कई छात्र आकांश के क्लासरूम प्रोग्राम से तैयारी करते हैं ताकि वे आईआईटी जेईई जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर सकें।

छात्रों को बधाई देते हुए, सुरेंद्र चौहान, चीफ अकादमिक और बिजनेस हेड, आकांश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड, ने कहा, हम अपने छात्रों की मेहनत और सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।सही कोचिंग और संकल्प ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।सभी सफल छात्रों को बधाई, और हम उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हैं।जेईई मेन्स दो सत्रों में आयोजित की जाती है ताकि छात्रों को अपने स्कोर सुधारने के अधिक मौके मिल सकें।जेईई एडवांस उन छात्रों के लिए प्रवेश का द्वार खोलता है जो प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आई आई टी )में जाना चाहते हैं,जबकि जेईई मेन्स के जरिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एन आई टी )और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश का रास्ता बनता है।

आकांश न केवल इंजीनियरिंग (जे ई ई )बल्कि मेडिकल (नीट ), एन टी एस ई  ओलंपियाड जैसे परीक्षाओं की भी बढ़िया तैयारी करवाता है।संस्थान छात्रों को उनकी पूरी क्षमता पहचानने और अपनी अकादमिक सफलता को हासिल करने के लिए बेहतरीन टेस्ट प्रिपरेशन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।