आईसीआईसीआई में एसआरएम के 51 पदों के लिए साक्षात्कार 18 को

हमीरपुर 11 अगस्त।

आईसीआईसीआई बैंक में सेल्स एंड रिलेशनशिप मैनेजर (एसआरएम) के 51 पदों को भरने के लिए एनआईआईटी लिमिटेड के माध्यम से 18 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 25 वर्ष तक के स्नातक पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। स्नातक में उसके कम से कम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए होना चाहिए। उसकी दसवीं से स्नातक तक की शिक्षा रेगुलर माध्यम से होनी चाहिए तथा उसका इस स्तर पर कोई भी शैक्षणिक गैप नहीं होना चाहिए। वह सेल्स एंड रिलेशनशिप मैनेजमेंट के क्षेत्र में कार्य करने का इच्छुक होना चाहिए तथा उसमें अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होने चाहिए। उसका कोई भी निकट संबंधी आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत नहीं होना चाहिए। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या डिप्लोमाधारक, सीए और एमबीए डिग्रीधारक इन पदों के लिए पात्र नहीं होंगे।
चयनित अभ्यर्थियों को एनआईआईटी द्वारा 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के लिए ऐप्टीट्यूड टेस्ट, एनआईआईटी साक्षात्कार, आईसीआईसीआई बैंक साक्षात्कार एवं प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।