आईएचएम हमीरपुर के विद्यार्थियों की कई बड़ी कंपनियों में हुई प्लेसमेंट

हमीरपुर ।

होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए आयोजित कैंपस प्लेसमेंट इंटरव्यू में इस बार भी द ओबरॉय, ताज होटल, विवांता वाए ताज, रास होटल, गोल्कोंडा होटल, गोल्डन टयूलिप जालधंर, होटल पार्क एस्टीक पुणे, मैकडोनल्ड, बीकानेरवाला और त्रिनेत्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रसिद्ध कंपनियां आई हैं।
इन कंपनियों ने मैनेजमैंट ट्रेनिंग, सुपरवाइजरी लेवल, एंट्री लेवल, फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस और प्रोडक्शन एंड बेक्वेट सेल्स के लिए विद्यार्थियों के इंटरव्यू लिए और 2 लाख से 5 लाख तक वार्षिक वेतन पैकेज प्रस्ताव दिए। विद्यार्थियों ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। संस्थान के 92 छात्रों में से 82 छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया जिनमें से सभी 82 छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर प्रदान किए जा चुके हैं।
एडीसी हमीरपुर एवं आईएचएम के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने बताया कि द ओबराय ग्रुप में 6 छात्रों प्रियांशु शर्मा, आकाश शर्मा, अंकित ठाकुर, अखिल चौहान, सागर वीका और हरीश ठाकुर का चयन किया गया। विवांता वाए ताज में नवनीत शर्मा और प्रियांशु शर्मा का चयन किया गया। मैकडॉनल्ड्स नार्थ एंड ईस्ट इंडिया में 30 छात्रों का चयन हुआ है। बीकानेरवाला में 11, त्रिनेत्रा वेंचर में 24, पार्क एस्टिक में 11 और आरके कंपनी में 18 छात्र चयनित हुए हैं।
अभिषेक गर्ग ने बताया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान इस संस्थान ने अपने छात्रों को देश-विदेश में प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मुहैया करवाया है। यह संस्थान के छात्रों के साथ-साथ संस्थान के शिक्षकों व अन्य स्टाफ की ही मेहनत का नतीजा है।
यह संस्थान 3 वर्षीय बीएससी डिग्री पाठ्यक्रम चला रहा है, जिसमें प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्टेªशिन की डिग्री नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमसीटी) नोएडा और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त़ रुप से दी जाती है। आईएचएम हमीरपुर में फूड प्रोडक्शन एंड पेटीसरी (सीसीसीएफपीपी) में डिप्लोमा और डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस (डीएफबीएस) और क्राफ्ट्समैनशिप कोर्स भी करवाए जाते हैं।
इस वर्ष आईएचएम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च है। अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट आईएचएमहमीरपुर.इन पर उपलब्ध है। संस्थान के हैल्पडैस्क नंबरांे 98174-93382 और 94186-22786 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।