आईएचएम में एसटीसी के छह दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

हमीरपुर ।
पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार दवारा प्रयोजित कार्यक्रम एवं होटल प्रबंधन संस्थान आईएचएम हमीरपुर द्वारा आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रम का सफल समापन समारोह होटल प्रबंधन संस्थान आईएचएम हमीरपुर में 6 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक किया गया। यह पाठयक्रम पर्यटन मंत्रालय की तरफ से निशुल्क करवाया गया। पर्यटन मंत्रालय की ओर से प्रायोजित कार्यक्रम के अंतर्गत होटल प्रबंधन संस्थान ने स्वयं सहायता समूह से संबंधित 37 महिलाओं प्रवीण कुमारी, संतोषी कुमारी, मधु देवी, सोनू देवी, मीना कुमारी, वीना कुमारी, अंजू कुमारी व संगीता इत्यादि को एटीसी के छह दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षित किया। इस कोर्स के दौरान प्रशिक्षुओं ने मोटा अनाज, सिडू, चाईनीज फूड व विभिन्न प्रकार के स्नैकस, मंूगदाल हलवा इत्यादि व्यजंन बनाना सीखे। प्रशिक्षुओं को अतिथियों के स्वागत, व्यक्तिगत सौंदर्य और स्वच्छता सामग्री का उचित उपायोग भोजन की गुणवत्ता, संचार कौशल और शारीरिक भाषा मुस्कान का महत्व, सकारात्मक दृष्टिकोण जैसे विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें छह दिवसीय कार्यक्रम समन्वयक परनीश कुमार के दवारा प्रशिक्षित किया गया। होटल प्रबंधन संस्थान आईएचएम के प्राचार्य राहुल चौहान व विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने लोगों को इस प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद किया। भारत सरकार के इस महत्वाकांक्षी प्रशिक्षण को करवाने के लिए संस्थान की काफी प्रशंसा मिली  तथा साथ ही विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लाभार्थियों की अंतिम दिन 11 जनवरी को परीक्षा ली गई और इस परीक्षा में सभी लाभार्थी उतीर्ण हुए व सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र जारी किए गए।
उन्होंने बताया कि आईएचएम संस्थान तीन वर्षीय बीएससी डिग्री, क्राफ्ट कोर्स व डिप्लोमा कोर्स भी करवा रहा है जो कि नेशनल कॉउसिल ऑफ होटल मैनजमेंट एंड कैटरिंग टैक्नोलोजी द्वारा सबंद्व कोर्स हैं। आईएचएम हमीरपुर की टीम भारत व  हिमाचल सरकार के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों को जनता के बीच सफलतापूर्वक लाने के लिए हर संभव प्रयास करती है और इस तरह के कार्यक्रमों का कार्यान्वयन बड़ी जिम्मेदारी के साथ करती है। होटल प्रबंधन संस्थान आईएचएम हमीरपुर में संचालित विभिन्न पाठयक्रमों के विवरण एवं प्रवेश हेतू संस्थान की वेबसाइट www.ihmhamirpur.in से जानकारी प्राप्त की जा सकती है व पदाधिकारियों पीयूष ठाकुर प्रशासनिक सह लेखा अधिकारी 9418622786 व रोमी शर्मा सहायक व्याख्याता 9817493382 से उनके नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।