आंगनवाड़ी केंद्र भरमाड़ में सहायिका के लिए आवेदन अब 13 जुलाई तक

सुजानपुर ।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत चमियाणा के आंगनवाड़ी केंद्र भरमाड़ में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए न्यूनतम आवेदन न मिलने के कारण इसके साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए थे।
अब इस पद को भरने हेतु पात्र उम्मीदवारों को 19 दिन का अतिरिक्त समय देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को 13 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया गया है। आवेदन की इच्छुक पात्र महिलाएं 13 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं। इस पद पर भर्ती हेतु सभी शर्तें 4 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार यथावत रहेंगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन कर दिया है उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। पद हेतु साक्षात्कार 15 जुलाई को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर के कार्यालय में निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों सहित निर्धारित समय एवं स्थान पर व्यक्तिगत रूप में उपस्थित होना होगा तथा इस संबंध में अलग से कोई बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।