अनुराग सिंह ठाकुर की मौजूदगी में एचपीयू में धूमधाम से मना हमीर संगम

हमीरपुर,

हमीरपुर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार में हमीर संगम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

अनुराग ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमीर संगम केवल एक जिले के लोगों को इकट्ठा करने का कार्यक्रम नहीं है बल्कि हर जिला इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करता है जहां उस जिले से संबंधित अच्छे कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है, उनकी पीठ थपथपाई जाती है। हमीर संगम में सम्मानित होने वाले सभी गणमान्यों को मैं अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। मगर मेरा मानना है कि हम एक छोटे पहाड़ी राज्य हिमाचल के निवासी हैं और हमें ज़िलों के नाम पर अपने दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए। हमें पूरी एकजुटता के साथ हिमाचल के हर व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना चाहिए और किसी की भी उपलब्धियों पर गौरवान्वित होना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प के लिए पूरे मनोयोग से कार्य कर रही है। आज भारत में वन्देमातरम के 150 वर्ष मना रहा है । भारत को आजादी में सबसे अहम भूमिका वन्देमातरम की रही है। देश वासियों और स्वतंत्रता सेनानियों के अंदर देशभक्ति की भावना को जागृत करने में योगदान रहा है। अंग्रेज वन्देमातरम के उदघोष से डर जाते थे। उन्होंने कहा आज भारत दुनिया के शक्तिशाली देशों में शीर्ष पर है।

अनुराग ठाकुर ने कहा “आज हिमाचल प्रदेश एन आई टी, एम्स बिलासपुर, कैंसर अस्पताल, पीजीआई सेंटर, ट्रिपल आईटी, मेडिकल कॉलेज, मैनेजमेंट कॉलेज आदि बड़े संस्थान हिमाचल प्रदेश है। प्रदेश के युवा रोजगार के अवसरों के विकल्प तैयार करके रखे। दो साल बाद हम प्रदेश की सेवा करने वाले है सारे विकल्पों को लागू करके रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। हम दो साल के भीतर खेलों के क्षेत्र में ब्लू प्रिंट बनाने जा रहे है।।इसके तहत हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और सुविधाएं मुहैया करवाकर ओलिंपिक में मैडल लाने के काबिल बनाना है। भारतीय सेना में प्रदेश के नौजवानों का योगदान आजादी से लेकर आज तक जारी है”

सभा स्थल पर पहुँचने पर अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं ने उन्हें कंधे पर उठाकर व नारेबाजी के साथ सभास्थल तक लेकर गए। इस कार्यक्रम में कुलवी नाटी, योगा प्रस्तुति, गिद्दा, भांगड़ा, नाटक राम का मंचन, वेस्टर्न डांस, शिमला नाटी, गद्दाली नाटी की प्रस्तुति ही। कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने खूब नचाया।

कार्यक्रम में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सन्नी शुक्ला, हमीरपुर स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित, सचिव आर्यन, पार्षद किरण बाबा, कमलेश मेहता व अन्य गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।