अनुराग ठाकुर 14 अगस्त को जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

हमीरपुर,
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से पांच बार सांसद रहे अनुराग ठाकुर 14 अगस्त को सुबह 10:00 बजे भोरंज विधानसभा क्षेत्र के टाउन भराड़ी में जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर इससे एक दिन पहले 13 अगस्त को सुबह 11:00 बजे बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ कस्बे में कुआं चौक से शुरू होकर बाजार के अंत तक तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भी करेंगे। इसके बाद वे बिझड़ स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आम जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

बन्याल ने बताया कि ये सभी कार्यक्रम, भारत के 79-वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, भाजपा द्वारा 10 से 15 अगस्त तक आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किये जायेंगे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।