अनुराग ठाकुर ने समीरपुर से दो ट्रक राहत सामग्री आपदाग्रस्त मंडी को भेजी

हमीरपुर/

हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज अपने समीरपुर स्थित आवास पर स्थानीय जनता से मिलकर जनसमस्याओं की सुनवाई की। कई शिकायतों और समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही निपटारा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुबह श्री अनुराग सिंह ठाकुर से भाजपा हिमाचल के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा स्पीकर व सुलह से विधायक श्री विपिन परमार जी ने समीरपुर में भेंट कर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। देवभूमि हिमाचल में बाढ़, बारिश व प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे मंडी ज़िले के लिए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दो ट्रक राहत सामग्री को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इन ट्रकों में आपदा प्रभावितों के लिए गद्दे, कंबल, बाल्टी, बर्तन व अन्य गृहपयोगी वस्तुएँ हैं जोकि सराज के विभिन्न गांवों में वितरित की जाएगी ताकि पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता पहुंच सके। अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ व बारिश की मार झेल रहे क्षेत्रों में लगतातार आपदा प्रभावितों को मदद पहुँचाने का काम कर रहे हैं। प्राकृतिक आपदा के चलते लोगों की घर-गृहस्थी बिखर जाने से हुए नुक़सान को देखते हुए श्री अनुराग ठाकुर द्वारा लगातार बर्तन, गृहउपयोगी सामान, दवाएँ व सेनेट्री पैड के वितरण का काम किया जा रहा है। अनुराग सिंह ठाकुर मंडी द्वारा पीड़ितों के लिए
1000 बैग, 2000 कॉपी, 2000 पेंसिल, 1000 बॉक्स, 1000 पेन, 1000 शार्पनर, 5000 बिस्किट पैकेट, 5000 प्रोटीन बॉक्स
1000 क्लिप बोर्ड कल मंडी में वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने समीरपुर विश्रामगृह में NHAI अधिकारियों के साथ बैठक कर जनहित के मुद्दों को उठाया।
अच्छी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध सड़कों का जल्द निर्माण हो,लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो, जिन मकानों पर डंगे नहीं लगे हैं वहाँ डंगे लगाए जाएँ, बारिश के समय में होने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण हो यह इस बैठक का मुख्य एजेंडा था। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों से इन समस्याओं पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाई का निर्देश दिया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।