अनुराग ठाकुर को करूर त्रासदी के प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का सदस्य नियुक्त किया गया

हमीरपुर,
दक्षिण भारतीय फिल्मी अभिनेता से राजनेता बने विजय द्वारा अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के लिए तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार को एक रैली के आयोजन के दौरान भगदड़ के बाद 40 लोगों की मौत हो गई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि पार्टी हाईकमान ने हेमा मालिनी के नेतृत्व में 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को इस प्रतिनिधिमंडल का सदस्य नियुक्त किया गया है, जो त्रासदी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेगा और इस घटना के कारणों की जांच करेगा।

बन्याल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में अनुराग ठाकुर के अलावा भाजपा सांसद और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, पूर्व डी जी पी एवं भाजपा सांसद बृज लाल, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, टी डी पी सांसद पुट्टा महेश कुमार तथा भाजपा सांसद अर्पिता संगरी एवं रेखा शर्मा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट भाजपा हाईकमान को भी सौंपेगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।