अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जा रहा है एलएमएस सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण

हमीरपुर ।

न्यायालयों में चल रहे विभिन्न विभागों से संबंधित केसों के शीघ्र निपटारे और इनके ताजा स्टेटस की ऑनलाइन निगरानी के लिए एलएमएस सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस सॉफ्टवेयर के बारे में सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग ने एक शेडयूल बनाया है।
इस शेडयूल के अनुसार जिला हमीरपुर में भी 16 से 21 दिसंबर तक विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
सोमवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के हॉल में शुरू हुए सुबह के प्रशिक्षण सत्र में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अजय दतयाल ने आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को एलएमएस सॉफ्टवेयर की जानकारी दी गई। जबकि, दोपहर बाद के सत्र में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को एलएमएस सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया गया।
इसी प्रकार 17 दिसंबर को सुबह के सत्र में शहरी विकास विभाग, टीसीपी, लोक निर्माण, जलशक्ति और बिजली बोर्ड, इसी दिन दोपहर बाद के सत्र में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, कारागार और सीआईडी के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
18 दिसंबर को सुबह के सत्र में आबकारी विभाग, ट्रेजरी एंड अकाउंट्स, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सहकारिता और वन विभाग, इसी दिन दोपहर बाद के सत्र में मत्स्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पर्यटन और उद्योग विभाग के अधिकारियों को एलएमएस की जानकारी दी जाएगी।
इसी प्रकार 19-20 दिसंबर के लिए भी विभिन्न विभागों का शेडयूल जारी किया गया है। जबकि, 21 दिसंबर को सभी बोर्डों एवं निगमों के अधिकारियों को एलएमएस की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया जाएगा।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी विभागों, बोर्डों और निगमों के जिला स्तर के कार्यालय अध्यक्षों को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपने-अपने कार्यालय से अधिकारियों-कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।