अणु और जलाड़ी में प्रतिदिन योगाभ्यास सत्र आयोजित करेगा आयुष विभाग

हमीरपुर ।

हिमाचल प्रदेश आयुष विभाग के ‘योग सर्वाेदय’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश के चुनिंदा स्थानों पर 2 अक्तूबर से प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा ने बताया कि जिला हमीरपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय कालेज अणु और संत निरंकारी भवन जलाड़ी में भी योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
डॉ. बृजनंदन शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन आयोजित होने वाले इन योग सत्रों का उद्देश्य आम लोगों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें प्रशिक्षित योग शिक्षकों के माध्यम से योगाभ्यास करवाना है। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि अणु और जलाड़ी में विभाग के प्रशिक्षित योग शिक्षक और चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक योग एवं प्राणायाम करवाया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी ने आम लोगों से इन योग सत्रों में भाग लेने की अपील की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।