को-प्रोडक्शन मार्केट-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक

हमीरपुर ।

अगर आप फीचर्स और वृत्तचित्र यानि डॉक्यूमेंट्री बनाने का शौक रखते हैं और किसी बड़े वृत्तचित्र निर्माता या अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निर्माता के साथ कोई फीचर या डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते हैं तो ऐसे प्रतिभाशाली निर्माताओं के लिए राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) एक बार फि र ‘को-प्रोडक्शन मार्केट-2026’ के माध्यम से एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।
को-प्रोडक्शन मार्केट (सीपीएम) दक्षिण एशियाई विषयों पर आधारित चुनिंदा परियोजनाओं के लिए एक ऐसा मंच है, जहां सह-निर्माण के लिए वित्तीय और कलात्मक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। हर साल को-प्रोडक्शन मार्केट के लिए चयनित परियोजनाओं के फिल्म निर्माताओं को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं, वितरकों, विक्रय एजेंटों और सह-निर्माण में सक्रिय फाइनेंसरों से जुड़ने के कई अवसर मिलते हैं। इसका उद्देश्य विश्वभर के फिल्म पेशेवरों को एक साथ लाने और अंतरराष्ट्रीय सह-निर्माण के अवसरों को बढ़ावा देना है।
को-प्रोडक्शन मार्केट 2026 के लिए इच्छुक फीचर एवं डॉक्यूमेंट्री निर्माताओं से 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट वेव्सबाजार.कॉम पर लॉग इन किया जा सकता है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपक्रम एनएफडीसी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में नए लोगों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करता है। इसी कड़ी में ‘को-प्रोडक्शन मार्केट 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।